उत्तर प्रदेश में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या

खीरी जिले के फुलबेहड़ थाना क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े आठ बजे कुशमौहरी गांव में एक खेत के किनारे युवक का लहूलुहान शव पड़ा था। शव मिलने पर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर देखा की शव के कपड़े पूरी तरह से फटे हुए थे उसके चेहरे व गुप्तांग में मारपीट के निशान थे। निशान देखकर कहा जा सकता था कि उसे मारने से पहले बेरहमी से पीटा गया जिससे उसकी मौत हो गयी।
पुलिस ने गांव वालों से शव की पहचान करने को कहा लेकिन कोई कुछ बता नहीं पाया। काफी देर बाद उधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने शव की पहचान देवरिया गांव निवासी मोह मद सबीर उर्फ मैकू के बेटे मुन्ना खां उर्फ समीउल्ला के रूप में की। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस इसबात की कयास अवश्य लगा रही है कि मुन्ना की हत्या की वजह प्रेम प्रसंग रहा होगा लेकिन वह अभी तक मामले का खुलासा नहीं कर पायी है। पुलिस को अभी तक यह भी पता नहीं चला कि उसका किसी लड़की से प्रेम प्रसंग था भी यह नहीं।












Click it and Unblock the Notifications