ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ सोते देख बेटी को पिता ने मार डाला

A man killed his daughter after seeing her sleeping with lover.
लखनऊ। पिता ने बेटी प्रतिमा को मना किया कि वह ड्राइवर प्रेमी से मिलना जुलना छोड़ दे। पिता की बात को नजर अंदाज करते हुए प्रतिमा ने प्रेमी से मिलना बंद नहीं किया। इतना ही नहीं प्रतिमा ने बुधवार की रात प्रेमी को छत पर बुलाया और दोनों एक साथ सो गए। इस बात की जानकारी होने पर परिवार वालों ने प्रेमी व बेटी दोनों की गला काटकर हत्या कर दी।

कुशीनगर जिले के रामकोला थानान्तर्गत बिहुली गांव निवासी नरपति के घर कर दरवाजा खुला हुआ था। गांव वालों ने जब भीतर जाकर देखा तो सीढिय़ों पर तथा चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। गांव वाले जब छत पर पहुंचे तो ऊपर नरपति के बेटी प्रतिमा व उनके ड्राइवर दारा यादव का शव पड़ा था। दोनों की गर्दन काट दी गयी थी। गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब हालात देखे तो हकीकत का खुलासा हुआ। पुलिस पूछतांछ में पता चला कि नरबलि की बेटी प्रतिमा का ड्राइवर दारा से प्रेम प्रसंग चलता था। दारा परगम मटिया टोला गांव निवासी जगदीश यादव का बेटा था जो नरबलि की जीप चलाता था। दारा व प्रतिमा अक्सर घूमने जाते थे। यह बात नरपति को अच्छी नहीं लगती थी। उसने दोनों को मना किया लेकिन दोनों ने बात नहीं मानी।

बुधवार की शाम दारा यादव नरपति के घर पहुंचा। देर रात होने पर दारा उसके घर पर रुक गया। रात के अंधेरे में दारा व प्रतिमा छत पर चले गए और दोनों साथ में सो रहे थे। इस बीच नरपति ने घर के अन्य लोगों के साथ मिलकर छत पर सो रहे दारा व प्रतिमा की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज आरोपियों की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+