राहुल, सोनिया के बाद अब आडवानी करेंगे माया पर वार

पार्टी नेताओं का कहना है कि सोनिया व राहुल ने जिस तरह से वाराणसी में आकर प्रदेश सरकार पर वार किए उससे राज्य की राजनीति में हलचल पैदा हो गयी है ऐसे में आवश्यक है कि भाजपा के बड़े नेता यहां आकर ताजा हालातों पर चर्चा कर प्रभावी रणनीति तैयार करें ताकि भाजपा की नाव चुनावी सागर को पार कर सके।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक के अनुसार आगामी 3, 4 व 5 को राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक साइंटिफिक कवेंशन सेन्टर में आयोजित की जाएगी। बैठक में महंगाई, भ्रष्टाचार सहित केन्द्र सरकार की कथित रूप से चौतरफा नाकामी एवं उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार के अत्याचार, अहंकार एवं अराजकता के खिलाफ प्रभावी रणनीति बनाने पर चर्चा होगी। श्री पाठक के अनुसार कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए तैयार रहने की अपील की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेता तय करेंगे कि विधानसभा चुनाव में भाजपा विजय पताका फहराने के लिए किस प्रकार की रणनीति तैयार करें। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं को पहले ही यह कहा जा चुका है कि संघर्ष समर्पण एवं सिद्धान्त के साथ चौपालों, गांवों, गली, मोहल्लों तक पहुंचने के बड़े कार्यक्रम तैयार करें। श्री पाठक ने बताया कि सुशासन के लिए भाजपा को सत्ता में आना होगा इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर बूथ को केन्द्र बनाकर विजय वाहिनी का गठन किया जा रहा है।
श्री पाठक ने बताया कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होने वाली इस बैठक में लालकृष्ण आडवानी, नितिन गडकरी, श्रीमती सुषमा स्वराज, अरूण जेटली, डा. मुरली मनोहर जोशी, एम वैकया नायडू, राजनाथ सिंह सहित भाजपा शासित राज्यों के मु यमंत्री एवं एक उप मु यमंत्री विभिन्न राज्यों के नेता विरोधी दल, विधान मण्डल दलों के नेता एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्य भाग लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications