दुनिया में दूसरे सबसे बड़े घोटालेबाज ए राजा: टाईम पत्रिका

टाईम पत्रिका ने राजा को घोटालों और स्कैंडल की सूची में नंबर 2 पर रखा है यानी ए राजा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में घोटालों के दो नंबरी राजा हैं। 2 जी घोटाला भारत के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। टाईम की सूची में पहले पायदान पर हैं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन। निक्सन पर सत्ता के गलत इस्तेमाल और पेंटागन पेपर लीक मामले के कारण सबसे ऊपर हैं। वैसे नंबर दो के पायदान के लिए राजा की कड़ी टक्कर लीबिया के तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी, उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग इल और ईटली के बदनाम प्रधानमंत्री बर्लुस्कोनी से थी।
टाईम ने गद्दाफी को इस सूची में चौथे पायदान पर रखा है। ईटली के बदनाम प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी छठवें और कोरिया के तानाशाह किम जोंग इल इस सूची में सातवें नंबर पर हैं। इस बारे में जब राजा के वकील से पूछा गया तो उन्होंने कहा वो इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहते।












Click it and Unblock the Notifications