कनिमोझी की जमानत याचिका खारिज, जाना होगा तिहाड़ जेल

अपना फैसला सुनाते हुए सीबीआई जज ओ पी सैनी ने कहा, ''दोनों जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गई हैं, दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाए।" डीएमके सांसद कनीमोझी पर भारत के इतिहास में अभी तक के सबसे बड़े घोटाले 2जी स्पेक्ट्रम मामले में दो सौ करोड़ रुपये की घूस देने का आरोप है। 2 जी स्पैक्ट्रम मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा पहले ही तिहाड़ जेल में बंद हैं।
शरद कुमार को भी तिहाड़ जेल भेजा जाएगा। कनिमोझी तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की बेटी हैं। कनिमोझी ने कहा है वो कानूनी रुप से अपनी लड़ाई जारी रखेंगी।
;











Click it and Unblock the Notifications