विशाखापत्तनम: परमाणु पनडुब्बी दुर्घटना में नौसेना के 4 जवानों की मौत

दुर्घटना बुधवार सुबह 11 बजे हुई जब पनडुब्बी के निर्माण केंद्र का अस्थायी द्वार ढह गया। इस हादसे में नौसेना के दो अधिकारियों और दो नाविकों की मौत हो गई। हादसे में कमांडर अश्विनी कुमार, रणबीर रंजन और नाविक मधु बाबू और राजेश को सिर पर चोटें आने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
बुधवार सुबह जब दुर्घटना हुई नौसेना के मजदूर और तकनीकी कर्माचारी इस 50-60 फुट ऊंचे इस अस्थायी निर्माण द्वार पर काम कर रहे थे। आईएनएस अरिहंत को साल 2009 में लांच किया गया था। इस पनडुब्बी इसको समंदर में भेजने से पहले आखिरी दौर के परीक्षण किए जा रहे थे। पिछले साल दिसंबर में नौसेना के अधिकारी एडमिरल निर्मल वर्मा ने कहा था कि इस पनडुब्बी को 2012 तक नौसेना के बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा।
कहा जा रहा था कि इस पनडुब्बी के निर्माण के बाद भारत जमीन, आसमान और समुद्र तीनों जगह से परमाणु मिसाइल छोड़ने में सक्षम होगा जिससे दक्षिण एशिया में भारत का दबदबा बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications