Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कान की धर्मपुत्री ने कान पर यौन शोषण का आरोप लगाया

IMF Chief Strauss Kahn
न्यूयार्क। यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे न्यूयार्क जेल में आईएमएफ चीफ स्ट्रास कान ने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैनहेट्टन के सोफियाटेल होटल की महिला कर्मचारी ने स्ट्रास कान पर बलात्कार की कोशिश और यौन शोषण के गंभार आरोप लगाए हैं।

अंग्रेजी अखबार 'डेली मेल' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ये पहली बार नहीं जब कान पर यौन शोषण के आरोप लगे हों इससे पहेल भी कान इस तरह के आरोप से बचते रहे हैं। कान के मामले मे एक नया मोड़ सामने आया है जब उनकी धर्म पुत्री ट्रिस्टेन बेनन ने भी अब कान पर बलात्कार की कोशिश के आरोप लगाए।

कान की धर्मुपुत्री 31 वर्षीय ट्रिस्टेन बेनन 62 वर्षीय स्ट्रास कान की दूसरी पत्नी ब्रिजेट गुलिमेट की बेटी है। पेशे से पत्रकार बेनन का आरोप है कि लगभग एक दशक पहले जब वो 22 साल की थी प्रशिक्षु पत्रकार थी तो कान ने उन्हें अपना इंटरव्यू देने के बहाने एक स्टूडियो में बुलाया। इसके कान ने उनके साथ बलात्कार करने की कोशिश की।

बेनन की मां ने कहाकि उनकी बेटी ने उस समय कान के खिलाफ शिकायत इसलिए नहीं की थी क्योंकि वो उस समय अपना करियर शुरु कर रही थी और एक बड़े राजनेता की हैसियत रखने वाले कान उनकी बेटी का करियर और जिंदगी तबाह कर सकता था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+