सावधान..राहुल..राजीव गांधी की गलती ना दोहराओ : आर के धवन

आर. के. धवन ने कहा कि जिस तरह की राजनीति का रूप राहुल गांधी ने लोगों के सामने पेश किया है उससे तो यही लगता है कि उन्हें ना तो सत्ता का लालच है और ना ही कुर्सी का डर। उनके लिए देश ही महत्वपूर्ण है। राहुल की तारीफ करते हुए आर. के. धवन ने कहा कि अगर राहुल चाहते तो आम चुनाव के नतीजे के बाद प्रधानमंत्री बन सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया उन्होंने सत्ता लोभ नहीं दिखाया। वो तेजी से देश के लोगों के बीच में अपनी पैठ बनाते जा रहे हैं जिससे उनके विरोधियों के हाथ-पांव फूल रहे हैं।
राहुल, बिल्कुल अपने पिता राजीव गांधी की तरह भारतीय राजनीति को नया मोड़ दे रहे हैं लेकिन मैं नहीं चाहता कि राहुल भी राजीव गांधी की गलती को दोहराये और अपने रिश्तेदारो और करीबियों की चाटुकारिता के शिकार हो। जो उनके पतन का कारण बनें। गौरतलब है कि आर के धवन पूर्व प्रधनामंत्री इंदिरा गांधी के लंबे वक्त तक सचिव और बेहद नजदीकी रहें हैं।
इंदिरा जी धवन पर बहुत भरोसा किया करती थीं। लेकिन उनकी मौत के बाद राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे तो वो बेहद कम उम्र के थे। उन्होंने अपने परिवार और रिश्तेदारों को काफी तरजीह दी यहां तक की उन्होंने धवन की एक ना सुनते हुए उन्हें ही दरकिनार कर दिया था, जिसे धवन काफी निराश और नाराज भी हुए थे। लेकिन बाद में राजीव को अपनी गलती समझ में आयीं लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, कांग्रेस को बाद के चुनाव में मुंह की खानी पड़ी थी। खैर धवन के इस चेतावनी पर राहुल क्या प्रतिक्रिया देते हैं और उनका अगला कदम क्या होगा इसको जानने और समझने के लिए हमें और आपको थोड़ा समय लगेगा।
;











Click it and Unblock the Notifications