जिंदा हो गया लादेन! जारी हुआ नया ऑडियो टेप

सीएनएन ने कहा है कि इसे चार अप्रैल से तीन मई के बीच रिकार्ड किया गया है। इस संदेश में कहा गया है कि मेरे मुस्लिम राष्ट्र, हम आपके साथ इस महान ऐतिहासिक घटना को देख रहे हैं और हम आपकी खुशी और प्रसन्नता के लिए आपके साथ हैं, इसलिए आपकी कामयाबियों के लिए बधाई और खुदा आपके शहीदों पर रहम करे। वह आपके घावों को भर दे और आपके कैदियों की रिहाई कर दे।
एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि यह देखकर बहुत अचरज हो रहा है कि लादेन अचानक विद्रोहों की बात करने लगा जबकि लम्बे अर्से से वह अरब जगत में जारी विरोध प्रदर्शनों को लेकर चुप्पी साधे रहा। अधिकारी ने कहा कि यह बात बहुत हैरान करने वाली है कि अलकायदा सरगना ने लीबियाई शासक मुअम्मार गद्दाफी के समर्थन की बात क्यों नहीं कही, जिसे वह पसंद नहीं करता था।












Click it and Unblock the Notifications