दो लड़कियों की मिट्टी के ढेर में दबकर मौत

Uttar Pradesh Map
लखनऊ। मिट्टी खोदने निकली तीन लड़कियां मिटटी के ढेर के नीचे आकर दब गयीं जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक को घायल अवस्था में बचा लिया गया। एटा जिले के जैथरा क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद लोगों ने प्रशासन के प्रति गुस्सा व्यक्त किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि जिस वक्त लड़कियां मिट्टी के ढेर से मिटटी खोद रही थीं उसी वक्त मिट्टी का ढेर ढह गया और वे मिट्टी के नीचे दब गयी और उनकी मौत हो गयी।

एटा जिले जैथरा क्षेत्र के नंगला बेनी गांव में हरिश्चन्द्र के घर पुताई हो रही थी। मिट्टी के घर होने के कारण पुताई के लिए मिटटी की आवश्यकता पड़ी। हरिश्चन्द्र की पुत्र झब्बो(15) घर से मिट्टी लेने के लिए निकली। झब्बो ने पास में रहने वाली अपनी सहेली कांति व अमला को भी साथ ले लिया। तीनों लड़कियां जंगल में मिट्टी खोदने पहुंचे। जंगल में मिटटी का बड़ा सा टीला था। लड़कियां टीले से मिट्टी खोदने लगीं अचानक टीला ऊपर से ढंस गया।

तीनों लड़कियां उसके नीचे दब गयीं। लड़कियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आस-पास के लोग जब तक मदद के लिए पहुंचते झब्बो व उसकी सहेली कांति (12) ने दम तोड़ दिया था जबकि अमला बेहोश हो चुकी थी। लोगों ने जैसे तैसे तीनों लड़कियां को बाहर निकाला। अमला को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी पुलिस ने आकर झब्बो वकांति के शव को पोस्ट मार्टम के भेज दिया है। घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा तथा प्रशासनिक अधिकारियों के ऊपर नाराजगी जाहिर की। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+