उड़ीसा: लू लगने से दो मादा हाथियों की मौत
ढेंकानल। गर्मी ने इंसानों का ही नहीं जानवरों का भी जीना मुहाल कर रखा है। दिन-ब-दिन चढ़ते पारे और बढ़ती गर्मी से आदमी ही नहीं जानवर भी परेशान हैं।
उड़ीसा के ढेंकानल जिले के कांधारा रिजर्व फॉरेस्ट में लू लगने से दो जवान मादा हाथियों की मौत हो गई। ये जानकारी वन अधिकारियों ने दी। 5 और 9 साल की इन मादा हाथियों को कल अलग-अलग जगह पर मृत पाया गया।
एक मादा हाथी की मौत रिजर्व फॉरेस्ट की हिंडोल रेंज में और दूसरी मादा की मौत मोरादा गांव के नजदीक हुई। दोनों मादा हाथियों की मौत का कारण लू लगना बताया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications