गाजियाबाद में प्रेमिका ने मां, जीजा संग की प्रेमी की हत्या
प्रेम का भविष्य हमेशा खुशगवार ही नहीं होता। साहिबाबाद की राजीव कालोनी में मोनू नामक युवक किराये के मकान में रहता था। पिछले कई महीनों से रह रहे मोनू को मकान मालिक की बेटी मीनू से प्रेम हो गया। मीनू भी उससे प्रेम करने लगी। शुरूआती दौर में तो घर वालों ने उनके प्रेम संबन्ध का विरोध किया लेकिन बाद में वे भी तैयार हो गया। बात शादी तक पहुंच गयी। मोनू का मकान मालिक के घर आना जाना बढ़ गया आस-पड़ोस के लोगों को पता चल गया कि मानू व मीनू का कुछ दिनों बाद विवाह होने वाला है।
मंगलवार की देर रात अचानक मोनू व मीनें के घर वालों के बीच कुछ बात हुई और मीनू, मीनू की मां तथा जीजा ने मिलकर मोनू की हत्या कर दी। सवेरे जब मोनू अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो लोगों को शक हुआ। कुछ लोगों ने मोनू के घर जाकर आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मोनू के मित्रों ने जब इस उसके मकान मालिक से मोनू के विषय में जानने का प्रयास किया तो भी कोई उचित जवाब नहीं मिला। दोस्तों को कुछ शक हुआ और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने जब आकर सख्ती से पूछतांछ की तो पता चला कि मोनू की मौत हो चुकी है। मकान मालिक के घर की तलाशी में वह संदूक बरामद किया गया जिसमें मोनू की लाश बंद की गयी थी। पुलिस ने संदूक खोलकर देखी तो उसमें मोनू का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जब मीनू से पूछतांछ की तो उसने कबूल किया गया कि उसने मां व जीजा के साथ मिलकर मोनू की हत्या की थी।













Click it and Unblock the Notifications