'कांग्रेस के पास यूपी में नेताओं की कमी नहीं'

Birender Singh
सिरसा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राज्य सभा सांसद बिरेन्द्र सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी बहुत ही अच्छे तरीके कार्यकर्ताओं को एकजुट करके पार्टी के लिए कार्य कर रहें हैं। फरवरी में उतराखंड के चुनाव होने हैं उसके उपरांत यूपी में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी पार्टी तैयार है।

यह बात उन्होंने सिरसा में पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा के निवास स्थान पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही। मायावती व मुलायम सिंह के कद के बराबर नेता न होने के प्रश्र पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास यूपी में नेताओं की कमी नहीं है। कमी है तो बस जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की। उन्होंने कहा कि इसके विपरित हरियाणा में कार्यकर्ता अधिक सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें।

हरियाणा में विधानसभा चुनावों में कम सीटें आने की वजह हमारी ही कुछ गलतियां हैं और आने वाले भविष्य में इन गलतियों को दोहराया नहीं जाएगा। बिरेन्द्र सिंह ने कहा कि लोग विधायक मंत्री बनते ही लोग आँखे फेर लेते हैं और उसके बाद उन्हें चाचा-भतीजा याद आता है।

उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम को लेकर कुछ लोगों ने इशारे किए थे कि यदि बिरेन्द्र सिंह के सम्मान में जाना हो तो हमारे दरवाजे हमेशा बंद रहेंगे। इस मौके पर सांसद अशोक तंवर, कांग्रेस कमेटी के जिला प्रधान मलकीत सिंह खोसा ,पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, ओमप्रकाश केहरवाला, सुरेन्द्र नेहरा, भूपेश मेहता, गोबिंद कांडा, जसबीर सिंह रियाड़, दर्शन इन्दौरा, नवीन केडिया, सर्वमित्र कम्बोज, कृष्ण ताजिया, सुभाष जोधपुरिया, सुरेन्द्र दलाल, अशोक किराड़ी, शिल्पा वर्मा, कैलाश रानी, सीमा कम्बोज, संगीत कुमार, पूर्ण गिरधर, सूरज खट्टर, रमेश खट्टर, इन्द्रजैन डबवाली, दीपक कौशल सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+