नक्सलियों की बारुदी सुरंग ने ली 5 सीआरपीएफ जवानों की जान

सीआरपीएफ की दूसरी बटालियन के कमांडर अरविंद राय अपने जवानों के साथ दंतेवाडा़ जिले में केरलापा से सुकमा गए थे। वापसी में लौटते समय उनकी गाड़ी नक्सलियों द्वारा सड़क के बीचों बीच बिछाई गई बारुदी सुरंग की चपेट में आ गई। ये धमाका बेहद जोरदार था।
जानकारी के मुताबिक कमांडर अरविंद राय की गाड़ी के पीछे चल रहे सीआरपीएफ के इस काफिले में कई सारी गाड़ियां थी लेकिन आखिरी गाड़ी बारुदी सुरंग के ऊपर से गुजरी और उसमें जोरदार धमाका हो गया।












Click it and Unblock the Notifications