मुंबई ब्लास्ट के आरोपी का नाम मोस्ट वॉन्टेड सूची से हटा, जांच शुरू
ज्ञात हो कि सीबीआई की वेबसाइट पर रेड कॉर्नर नोटिस वाली सूची में वज़हुल कामर खान का नाम आया था। उसके बाद मीडिया में खबरें आयीं कि जिस अपराधी की तलाश भारत सकरार पाकिस्तान में कर रही है, वो यहीं मुंबई में रह रहा है।
खान पर तीन प्रमुख आतंकी वारदातों में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है, जिसके लिए वो नियमित रूप से कोर्ट में पेश होता है। गृह मंत्रालय के मुताबिक समय-समय पर उसका पासपोर्ट चेक किया जाता है, कि कहीं वो पाकिस्तान तो नहीं चला गया। जबकि खान का दावा है कि उसका पासपोर्ट खो गया है। खान का नाम 2003 मुलुंड ट्रेन धमाके, 2003 विले-पार्ले धमाके और 2002 घाटकोपर धमाके के साजिशकर्ताओं में शामिल है।
मोस्ट वॉन्टेड की सूची केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम और सीबीआई के शीर्ष अधिकारियों के बीच एक बैठक के बाद बनाई गई थी, जिसमें खामियां निकलने के बाद दोनों विभागों की काफी फजीहत हुई। उधर गृह मंत्रालय ने सूची बनाने वले अधिकारियों के खिलाफ जांच बिठा दी है।
;












Click it and Unblock the Notifications