लादेन और अल-जवाहिरी के बीच मुख्य संदेशवाहक था मक्की

Osama Bin Laden
इस्लामाबाद। पाकिस्तान द्वारा पकडा़ गया यमन में अलकायदा का नेता अबु शोएब अल-मक्की 9/11 के हमलों के मास्टर माइंड और अलकायदा के चीफ ओसामा बिन लादेन और अल जावाहिरी के बीच मुख्य संदेशवाहक था।

मुहम्मद अली कासिम याकूब यानी अबु शोएब अल-मक्की तो अलकायदा का सक्रिय नेता माना जाता है। अल-मक्की को कराची में पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी ने गिरफ्तार किया। उसे कराची के गुलशन-ए-इकबाल इलाके में 4 मई को गिरफ्तार किया गया। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक याकूब बिन लादेन और अल जवाहिरी के बीच 'मेन कुरियर' यानी 'मुख्य संदेशवाहक' था।

आतंकी संगठन अलकायदा में लाड़ाकूओं की भर्ती में भी मक्की अहन भूमिका निभाता था जिसके कारण उसे दुनिया के अलग अलग हिस्सों में यात्राएं करनी पड़ती थी। पकड़े जाने से बचने के लिए मक्की वक्त-वक्त पर अपने ठिकाने बदलता रहता था। मक्की एबटाबाद, फैसलाबाद, पेशावर और कराची में ठिकाने बदलता रहता था।

पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि मक्की पाकिस्तान-अफगानिस्तान बार्डर पर अल कायदा के काम करता था। मक्की की गिरफ्तारी को अलकायदा नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए बड़ा अहम माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+