यूपी में कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जल्द

उत्तर प्रदेश के पूर्व मु यमंत्री रामनरेश यादव ने कहा कि पार्टी प्रत्याशियों की सूची लगभग तैयार हो चुकी है तथा इसे अन्तिम रूप दिया जा रहा है। श्री यादव ने यहां कहा कि कांग्रेस किसी भी हालत में अपराधी छवि वालों को प्रत्याशी नहीं बनायेगी।
श्री यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है जल्द ही उनके नामों की घोषणा भी हो जाएगी। उनका कहना है कि पार्टी का चुनावी मुद्दा भ्रष्टाचार एवं राजनीति में बढ़ रहा अपराधीकरण होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भी जनता के बीच जाकर यह मुद्दा ताकि विधान सभा में इस बार कोई भी अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति अपना स्थान न बना सके। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता कांग्रेस को एक विकल्प के तौर पर देख रही है जिसके नतीजे विधान सभा चुनाव में दिखायी देंगे।












Click it and Unblock the Notifications