हिसार: एक रात में लूट की तीन वारदातें

Haryana Map
हिसार। शनिवार देर रात हरियाणा के हिसार जिले के कस्बे बरवाला के समीपवर्ती गांवों में एक-एक करके हुई तीन वारदातों के कारण क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। सबसे पहली वारदात जींद रोड़ पर स्थित गांव खरकपूनियां में हुई जहां एक शराब के ठेके से फायर कर 25 हजार रूपऐं की नकदी लूट ली गई। इस दौरान वहां मौजूद सेल्जमैन ने जब इसका विरोध जताया तो लुटेरे मोटरसाईकिल को मौके पर ही छोड़ वहां से फुर्र हो गए।

इसके बाद समीपवर्ती गांव मतलोड़ा व बधावड़ में भी ठेके को निशाना बनाया गया। लेकिन लुटेरों का विरोध होने व पुलिस के एकाएक पहुंच जाने पर दोनों जगह नुकसान होने से बच गया। इसके बाद बरवाला पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर लूटेरों को पकडने के लिए एक चैंकिग अभियान चलाया लेकिन कोई कामयाबी नही मिली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव खरकपूनियां के ठेके पर देर रात को दो मोटरसाईकिलों पर करीब आधा दर्जन लोग सवार होकर आऐ तथा उन्होनें ठेके के सेल्जमैन से 25 हजार रूपऐं लूट लिए इस दौरान जब उसनें इसका विरोध किया तो लूटेरों ने तीन हवाई फायर कर डाले। गोली की आवाज सुन पास ही खडे ग्रामीण ठेके की ओर भागे। एकाएक लोगों को अपनी ओर आता देख लूटेरे भागनें लगे।

इस दौरान जल्दबाजी में उनसे एक मोटरसाईकिल स्टार्ट नही हुआ। बाद में वे उसे मौके पर ही छोड़ पैदल ही फरार हो गए। इस घटना को बीते अभी करीब पौना घंटा ही हुआ था कि पुलिस के पास सूचना आई कि बधावड़ के ठेके को पांच लोगों ने लूटने का प्रयास किया है। लेकिन लोगों के विरोध के कारण वे वहां से भाग गए। थोड़ी देर बाद जब पुलिस गांव मतलोडा में गश्त पर गई हुई थी तो पुलिस ने देखा कि तीन युवक जोकि बाईक सवार थे वो रोड़ पर स्थित एक ठेके का ताला तोड़ रहे है। इसके बाद पुलिस ने नाका बंदी कर लूटेरों को तलाशा लेकिन कोई भी अहम सुराग पुलिस के हाथ नही लगा। पुलिस को मौके पर देख वे लूटेरे वहां से फरार हो गए। पुलिस अब तीनों मामलों को एक ही गिरोह से जोड़ कर देख रही है।

जेब तराश ने उड़ाए 50 हजार

जींद के नए बस अड्डे पर एक जेब तराश ने बरवाला की मधुबन कलोनी के रहने वाले वीरेंद्र ङ्क्षसह की जेब पर हाथ साफ कर दिया। फिलहाल पीडि़त वीरेंद्र ने मामलें की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने इस मामले को लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में वीरेंद्र ने बताया कि वह जींद से बरवाला की ओर आने वाली एक बस में सवार हुआ था कि रास्ते में किसी ने उसकी जेब से पचास हजार रूपऐं की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मामलें का पता उसे तब चला जब उसने सीट पर बैठने के बाद अपनी जेब को संभाला। इसके बाद उसने बस में काफी शोर मचाया तथा उस जिस दौरान वह बस में चढा था उस समय बस की खिडकी में खड़े युवक को काफी तलाशा लेकिन उसे वह नही मिला। जिसके बाद उसने मामलें की जानकारी पुलिस को दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+