अनशन पर बैठकर बाबा रामदेव अपनी बेइज्जती न करवाएं: दिग्विजय सिंह
दिल्ली।
कांग्रेस के महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपनी बेबाक बयानबाजी को लेकर हमेशा से चर्चा में रहते आए है। इस बार वह योग गुरु बाबा रामदेव पर किये गये टिप्पड़ी को लेकर चर्चा में हैं। दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव को निशाना पर लेते हुए कहा कि उन्हें अपनी भूख हड़ताल की योजना को रद्द कर देना चाहिए क्योंकि इससे उनका अपमान होगा। id="toptextpromo">मालूम
हो कि रामदेव आगामी 4 जून को दिल्ली में भूख हड़ताल पर बैठने वाले हैं। दिग्विजय सिंह ने इसी बातपर चुटकी लेते हुए कहा है कि अन्ना हजारे का अनशन तुड़वाने के लिये कई लोग सामने आये थे मगर बाब रामदेव का अनशन तुड़वाने के लिये शायद ही कोई आग आएगा। आपको बताते चलें कि इससे पूर्व भी बाबा रामदेव और दिग्विजय सिंह में काले धन को लेकर तीखी नोंकझोंक हो चुकी है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पेट्रोल
के दाम बढ़ने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने 2002 में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम को सरकारी नियंत्रण से बाहर कर दिया था ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार के दामों के अनुसार इसे तय किया जा सके। मौजूदा सरकार एनडीए की ही नीति को आगे बढ़ा रही है।











Click it and Unblock the Notifications