कर्नाटक: येदियुरप्पा का पलटवार, कहा विधायकों की परेड करवा देंगे

प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वैंकेया नायडू ने राज्यपाल के राष्ट्रपति शासन के आदेश को गैर प्रजातांत्रिक कदम बताते हुए इसका विरोध किया। भाजपा ने कहा है कि वो अपने विधायकों की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के सामने परेड करवाएंगे ताकि पता चल सके कि येदियुरप्पा सरकार पूरे बहुमत से सरकार चलाने में सक्षम है।
वहीं दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कर्नाटक की समस्या को लेकर प्रणब मुखर्जी, पी चिदंबरम, एस एम कृष्णा और ए के एंटनी के साथ वार्ता की। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के राज्यपाल बी एस भारद्वाज ने कर्नाटक में राष्ट्रपति की सिफारिश की थी। 11 बागी विधायकों के पार्टी में लौटने के बाद कर्नाटक की 224 सदस्यों की एसेम्बली में भाजपा के पास 121 सदस्य हो गए हैं। येदियुरप्पा ने चुनौती देते हुए कहा अगर राज्यपाल चाहते हं कि मैं अपना बहुमत साबित करूं तो मैं बहुमत साबित करने के लिए तैयार हूं।












Click it and Unblock the Notifications