पाकिस्तान ने तय किया है कि भारत में बम कहां गिराना है : शुजा पाशा

पाक के नापाक इरादे...
आईएसआई चीफ शुजा पाशा ने ये बाद अमेरिकी संसद में कही है। शुजा पाशा इस समय अमेरिका अपने बारे में सफाई देने पहुंचे हैं। गौरतलब है कि अमेरिका ने शुजा पाशा पर शक जाहिर किया था कि उसे मालूम था कि लादेन पाकिस्तान में रह रहा है, यहां तक कि उसे जो सुविधायें मिली हुई थी वो आईएसआई की मेहरबानी से ही मिली थीं। जिसके सिलसिले में शुजा पाशा इन दिनों अमेरिका में मौजूद है, खबर ये भी आ रही थी कि वो अपने पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं।
शुजा पाशा की इस सनसनी खेज खुलासे पर भारतीय नौसेना अध्यक्ष वी के सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान कुछ ऐसा करता है तो भारत उसे पूरी तरह नेस्तेनाबूत कर देने में सक्षम है, वो इस गलतफहमी में ना रहे कि यहां लोगों के पास शक्ति और समझ नहीं है, हम भी उसके घर में घुसकर उसका खात्मा कर सकते है। वी के सिंह ने दाऊद और हाफिज सईद की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर पाक इन जैसों को बचायेगा तो अच्छा नहीं होगा। ये सारी बातें पाकिस्तान अखबार डान के हवाले से आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications