गुजरात में बही शराब, अश्‍लीलता में डूबा शबाब

अहमदाबाद। शराब और शबाब के शौकिनों को अगर गुजरात जाने को कहा जाए तो उनके चेहरे से हवाईयां उड़ जाएगी क्‍योंकि पूरे देश्‍ा में गुजरात ही एक ऐसा राज्‍य है जहां शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित है। मगर शनिवार को यहां शराब और शबाब का जो अनोखा संगम देखने को मिला उसने तो मुम्‍बई और गोवा को भी पीछे छोड़ दिया।

गुजरात पुलिस ने शनिवार की देर रात शहर के आउटस्‍कर्ट स्थित एक फार्महाउस में छापा मारा और अश्‍लीलता की चरम सीमा पर चल रहे एक रेव पार्टी का खुलासा कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्‍तों का संबंध राज्‍य के प्रतिष्‍ठित लोगों से है इस लिये उनके नाम को उजागर नहीं किया जा रहा है। रेव पार्टी का आयोजक दिपेन्‍द्र धीमानी फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के लिये संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

इंडिया टीवी न्‍यूज चैनल के हवाले से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात पुलिस को उसके विश्‍वासनीय सूत्रों ने जानकारी दी कि अहमदाबाद के आउटस्‍कर्ट स्थित एक जंगल में फार्महाउस है जहां रोजाना रेव पार्टी का आयोजन किया जाता है। सूचना पाकर पुलिस टीम ने फौरन बताये हुए ठिकाने पर छापा मार कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की माने तो जो माजरा सामने आया उससे सब दंग रह गये। जिस फार्महाउस पर रेव पार्टी चल रही थी वह जंगल के बीचोबीच स्थित था। मजेदार बात यह है कि उस रेव पार्टी की थीम थी "जंगल में मंगल" और जिस गानो पर अंगूर की बेटी के नशे में चूर अर्धनग्न बालाएं उत्तेजक नृत्य कर रही थी वह कुछ इस तरह था कि "मस्‍त रहो मस्‍ती में, आग लगे बस्‍ती में"।

इस पार्टी में कुछ ऐसी बाते सामने आई जिसने शायद सोचने पर भी मजबूर कर दिया है। खुफिया कैमरे से पूरी पार्टी की रिकार्डिंग की जाती थी। पुलिस ने मौके से 14 सीडियां बरामद की है जिसमें चौका देने वाले वीडियों सामने आए ह‍ैं। पूरी पार्टी को लेकर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। आईए कुछ सवालों पर नजर डालतें हैं और उसका जबाब ढूढ़ने की कोशिश करते हैं। अगर आपके पास इन सवालों का जबाब हो तो जरुर बताईएगा। ड्राई स्‍टेट में बेहिसाब शराब कहां से आई?, पार्टी को रिकार्ड करने का पीछे कहीं अश्‍लील पहलूओं को बाजार में परोसना या फिर पार्टी में आये आला अधिकारियों को ब्‍लैकमेल करना था।


फेसबुक के माध्‍यम से होता था रेव पार्टी का प्रमोशन

पार्टी के बारे में कुछ भी पता करना बहुत आसान था। फेसबुक पर जंगल में मंगल के नाम से एक कम्‍युनिटी थी जिसके माध्‍यम से पार्टी का मेम्‍बर आसानी से बना जा सकता था। फेसबुक पर ही नम्‍बर का आदान प्रदान होता था और फिर निर्धारित समय पर पार्टी में शामिल हुआ जा सकता था।

विदेशी कॉलगर्ल्‍स पार्टी में परोसती थी अश्‍लीलता

इस रेव पार्टी की खास बात यह थी कि यहां लोगों को आनंद के चरम सीमा पर पहुंचाने के लिये मुम्‍बई, दिल्‍ली और गोवा सहित विदेशी कॉलगर्ल्‍स को बुलाया जाता था जो नशे में चूर होकर कॉलगर्ल्‍स अर्धनग्न अवस्‍था में उत्‍तेजक डांस पेश करती थी। पार्टी में ऐसे कई और सनसनीखेज पहलूओं का खुलासा हुआ है जो पुलिस भी बयां करने से हिचकिचा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+