दिल्ली : पैट्रोल के दामों को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा, चक्का जाम

जिसमें दिल्ली के वो इलाके शामिल हैं जो आफिस के दिनों में हद से ज्यादा व्यस्त रहते हैं। इसलिए आम जनता से गुंजारिश है कि अगर उन्हें आज जल्दी या टाईम से ऑफिस पहुंचना है तो वो समय से पहले अपने घर से निकले क्योंकि भाजपा आज पूरे लाव-लश्कर के साथ विरोध करने में जुटी है। गौरतलब है कि पैट्रोल के दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा आम आदमी परेशान है, उसके महीने का बजट गड़बड़ा गया है।
लगातार विरोध के सुर इस बात को लेकर उठ रहे हैं, इन सुरों में उनकी भी आवाज है जो खुद सरकार के नुंमाइदें है, मुरादाबाद से कांग्रेस के सांसद मोहम्मद अजहरूद्दीन ने भी रविवार को मीडिया के सामने हैरानी जताई थी कि सरकार ने अचानक दाम कैसे बढ़ा दिये। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस की कोशिश आम जनता का खून चूसने की है। पहले उसने दूध के दाम बढ़ाये और अब पैट्रोल के। इस आग से केवल आम जनता झुलस रही है। जिसे सरकार नहीं समझ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications