बाबा रामदेव के इलाज से खोते-खोते बची महिला की आवाज!

मुंबई मिरर से खबर आ रही है कि मुंबई की एक महिला जिनका नाम जशमी शंकर नरापुरा है और जिनकी उम्र 39 के आस-पास बताई जा रही है ने योगपीठ पर आरोप लगाया है कि उसकी दवाई से उसकी आवाज जाते-जाते बची है। दरअसल महिला का कहना है कि उन्होंने अपने झड़ते बालों को रोकने के लिए स्थानीय योगपीठ से एक पाउडर का पैकेट खरीदा था। जिसके सेवन के थोड़ी देर बाद उन्हें एहसास हुआ कि वो ना तो कुछ बोल पा रही है और ना ही कुछ खा पा रही हैं।
तकलीफ बढ़ने पर उन्हें डाक्टर के पास ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी जिसके बाद उनकी सर्जरी कराई गयी और तीन घंटे मशक्कत के बाद महिला को सामान्य किया गया और बोलने लायक बनाया गया। डाक्टरों का कहना है कि पाउडर महिला के गले में जम गया था जिसके चलते ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। फिलहाल महिला की हालत स्थिर है।
इस पूरी घटना ने पतंजलि योगपीठ पर सवालिया निशान लगा दिया है। हालांकि खबर ये आ रही है कि पतंजलि योगपीठ ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है कि उनकी दवाईयों से किसी को परेशानी हो सकती है, योगपीठ का कहना है कि उनकी दवाईयां मार्केट में तभी आती है जब हैदराबाद प्रयोगशाला उस पर मुहर लगाता है। और उनके यहां बालों को झडने से रोकने के लिए पाउडर नहीं बल्कि तेल का प्रयोग किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications