उत्तर प्रदेश: घर जा रहे युवक की हत्या
ज्योतिबाफूलेनगर जिले के अमरोहा थानान्तर्गत एवजाबाद गांव में रहने वाले इबने का पुत्र इरफान अपने घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने लोगों इरफान को रोक लिया। लोगों तथा इरफान के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई जिसके बाद हमलावरों उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। सड़क से गुजर रहे गांव वालों की नजर सड़क किनारे लहूलुहान पड़े इमरान पर पड़ी। गांव वालों ने इरफान की पहचान कर हमले की सूचना उसके घर वालों को दी।
घटना की जानकारी होने पर परिजन आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और इरफान को चिकित्सालय ले गए लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद परिजन उत्तेजित हो गए और गांव वालों के साथ प्रधान अफरोज व उसके समर्थक मोमिन के घर पहुंचे।
उग्र परिजनों ने दोनों के घर जमकर तोडफ़ोड़ की तथा उनके घर पर फायरिंग की। गोलियां चलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। पुलिस ने उत्तेजित गांव वालों को समझाकर कर शान्त कराया। पुलिस का कहना है कि मृतक एवं गांव के प्रधान अफरोज का आपस में विवाद चल रहा था। परिजनों का कहना था कि प्रधान ने समर्थकों ने ही इरफान की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांचपड़ताल शुरू कर दी।













Click it and Unblock the Notifications