लाठी-डंडों से मार मार कर जूनियर इंजीनियर की हत्या

बताते हैं कि आशियाना कालोनी में रहने वाले कुलदीप एक सूचना पर शनिवार रात आठ बजे विवेकानंद हॉस्पिटल के पीछे बिजली घर के सामने मोरा की मिलक में रहने वाली नीलम के आवास पर पहुंचे। यहीं कुलदीप पर लाठी-डंडों के वार किए गए। इससे उनके सिर, सीने, पेट व पैरों में गंभीर चोटें आई। फोर्टिस-विवेकानंद अस्पताल में गंभीर हालत में पहुंचाए गए जेई कुलदीप ने कुछ देर में ही दम तोड़ दिया।
कुलदीप को नजदीक से जानने वाले लोगों ने बताया कि छजलैट थाने के कूचानली गांव की रहने वाली नीलम की सूचना पर ही कुलदीप उसके घर पहुंचे थे। नीलम का विवाह दो वर्ष पूर्व मनोज नामक युवक से हुआ है। मोरा की मिलक में मनोज के साथ रहने वाली नीलम के भाई सुंदर का मकान भी सामने है। जब कुलदीप नीलम के घर पहुंचे तो ड्राइंग रूम में बंद करके डंडे-लाठी से बेतादाद वार किए।
मरणासन्न स्थिति में आने पर कुलदीप को ये दोनों ही कुलदीप की कार से ही गंभीर हालत में उन्हें फोर्टिस विवेकानंद अस्पताल छोड़कर फरार हो गए लेकिन उपचार की कोशिशों के बाद भी कुलदीप को बचाया नहीं जा सका। पुलिस इस प्रकरण को नीलम व कुलदीप के अवैध संबंधों से जुड़े मामले के रूप में देख रही है। देर रात पुलिस द्वारा नीलम, मनोज, सुंदर समेत एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लेने की सूचना भी मिली है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
जख्म बयां कर रहे थे दरिंदगी
घर बुलाकर जेई कुलदीप को जितनी दरिंदगी से पीटा गया। कुलदीप का हाल जिसने देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। कुलदीप के शरीर पर हर जगह जख्म ही नजर आ रहे थे, जिनमें खुले जख्मों से ज्यादा गुम चोटों के निशान और डंडे व लाठी के वार के निशान उभरे हुए थे। आसपास के लोगों ने बताया कि करीब आठ बजे कुलदीप अपनी वैगन आर कार से मोरा मिलक नीलम के आवास पर पहुंचे थे।
उन्होंने कार सड़क पर खड़ी की और अंदर गली में स्थित मनोज के घर में चले गए। थोड़ी ही देर में चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी। बमुश्किल पांच मिनट बाद कुलदीप को लहूलुहान अवस्था में ले जाते देखा गया। अस्पताल पहुंचने पर कुलदीप को जिसने देखा वह सन्न रह गया। कुलदीप के शरीर का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं था। जहां से खून न बह रहा हो। सिर पर गंभीर चोटें थी, हाथ व पैर बुरी तरह फूले हुए थे। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हाथ-पैरों की हड्डियां टूट गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications