घोटालों के जिम्‍मेदार पीएम, सोनिया: गडकरी

Nitin Gadkari
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्र सरकार व कांग्रेस पर घोटालों का आरोप मढ़ते हुए कहा है कि हाल में हुए तमाम घोटालों के लिए सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सीधे तौर पर जिम्‍मेदार हैं। पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने भाजपा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सम्‍मेलन में इन दोनों नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम, राष्ट्रमण्डल खेलों और आदर्श सोसाइटी जैसे हजारों करोड़ के घोटालों के लिए दो नेताओं को जिम्‍मेदार बताया।

श्री गडकरी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने घोटालों की हर फाइल को अनुमोदित किया था। ऐसे में वह अपनी जि मेदारी से कैसे बच सकते हैं। पूर्व संचार मंत्री मारन ने पत्र लिखकर 2जी स्पेक्ट्रम की स्वीकृति के लिए मंत्रियों के समूह बनाने पर आपत्ति की थी तो प्रधानमंत्री ने क्यों चुप्पी साधी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की सहमति के बिना प्रधानमंत्री कोई फैसला नहीं लेते हैं। इसलिए इन घोटालों के लिए गठबंधन के घटक दल ही नहीं श्रीमती गांधी भी जि मेदार हैं।

श्री गडकरी ने देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा पर खतरा बताते हुए कहा कि चीन नेपाल और पाकिस्तान के माध्यम से भारत को चारों तरफ से घेरने की फिराक में है लेकिन सरकार को देश की सुरक्षा की चिन्ता नहीं है। वहीं अफजल गुरू को फांसी न दिये जाने के मामले पर उन्होंने कहा कि सबसे बड़े न्यायालय से फांसी की सजा सुनाये जाने के बावजूद अफजल गुरू को अभी तक फांसी नहीं दी गयी।

दिल्ली के बटला हाउस मुठभेड़ काण्ड के जिम्‍मेदार लोगों के घर आजमगढ़ जिले के संजरपुर गांव में कांग्रेसी नेता गये। भाजपा अध्यक्ष ने गुजरात की चर्चा करते हुए कहा कि केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का दुरूपयोग किया जा रहा है और आतंकवादियों से लोहा लेने वाले कर्मठ पुलिस वालों को सींकचों के पीछे डाला जा रहा है।

श्री गडकरी ने यह भी आरोप लगाया कि सत्ता पर काबिज रहने के लिए कांग्रेस ने आय से अधिक मामले में बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में चल रहे मुकदमे में सीबीआई के शपथ पत्र तक बदलवाये गये तथा सीबीआई ने यूटर्न लिया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में कांग्रेस से यह दोनों दल लड़ते हैं लेकिन केन्द्र में उसे समर्थन देते हैं। इसी कारण सीबीआई शपथपत्र बदलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+