सपा को नेस्‍तनाबूद कर दूंगा: अमर सिंह

लखनऊ। वर्षों समाजवादी पार्टी के साथ रहकर उसे बुलंदी पर ले जाने की बातें करने वाले अमर सिंह अब पार्टी की जड़े खोदने में जुटे हैं। जी हां अमर सिंह अपन सपा को निस्‍तेनाबूद करने निकल पड़े हैं। लोकमंच संस्थापक अमर ने रविवार को कहा कि वे जल्द ही सपा के किले को ध्‍वस्‍त कर करने के लिए अभियान शुरू करेंगे। खास बात यह होगी इस अभियान की शुरूआत यादव बाहुल्य क्षेत्र से होगा। श्री सिंह ने कहा कि सपा का मुस्लिम प्रेम सिर्फ दिखावा है।

समाजवादी पार्टी के पूर्व मैनेजर अमर सिंह इन दिनों बरेली में ढेरा डाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपनी सरकार की कार्यकाल में मंडल आयोग सिफारिशों का फायदा सिर्फ अपनी विरादरी को ही दिलाया। जबकि अन्य पिछड़ी जातियों को इसका कोई लाभ नहीं मिला उनका सिर्फ राजनैतिक शोषण किया गया।

लोकमंच नेता अमर सिंह का कहना है कि सपा मुखिया सिर्फ यादवों के लाभ के लिए कार्य कर रहे हैं। वे इस बात का दावा तो करते हैं कि उनकी नजर में सभी जातियां समान हैं और वे चाहते हैं कि सभी को समान लाभ पहुंचे लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल पलट है।

अमर सिंह ने कहा कि मुलायम सिर्फ यादव अपने कुनवे को ही फायदा पहुंचा रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि सपा का मुस्लिम प्रेम भी दिखावा है वे वास्तव में मुस्लिमों के हितैषी नहीं है। श्री सिंह ने कहा कि सपा अब वेनकाब हो चुकी है। अमर सिंह ने कहा कि इटावा, एटा, मैनपुरी आदि यादव बाहुल्य क्षेत्र और मुलायम ङ्क्षसह यादव गढ़ का गढ़ कहे जाते हैं अत: श्री सिंह यहीं से अपने अभियान की शुरूआत करेंगे ताकि वे सपा की जड़ों को कमजोर कर सकें। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावी गठबंधन पर भी वह जल्द फैसला लेंगे।

सूत्रों की माने तो श्री सिंह क्षेत्रीय स्तर पर फैले छोटे दलों को एकत्र कर तीसरा मोर्चा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। अमर सिंह ने कथित सीडी प्रकरण को गुजरे जमाने की बात करार दिया। बसपा पर प्रहार करते हुए अमर सिंह ने कहा कि बसपा कार्यकाल में गुंडे हाथी पर चढ़ गये हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी बसपा ने चार वर्ष पूरे किये हैं, लेकिन जनता इससे ऊब चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+