अलीगढ़ में केबिल ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या

अपराधी किस्म का व्यक्ति होने के नाते कोई भी अनुज से अधिक बात करना पसंद नहीं करता था। हाल ही में अनुज का अपने मकान मालिक से झगड़ा हुआ। उसी दौरान क्षेत्र का केबिल ऑपरेटर अमित कुमार गुप्ता मौके पर आया और उसने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। अमित ने अनुज से कहा कि पास-पास रहने वालों को आपस में झगड़ा नहीं करना चाहिए सभी को मिलकर रहना चाहिए। अनुज को अमित की यह बात अच्छी नहीं लगी।
उस वक्त तो अनुज अमित से कुछ नहीं बोला चुपचाप घर के भीतर चला गया। लोगों को लगा कि मामला शांत हो गया। सवेरे घर निकल कर जा रहे अमित को अनुज ने रास्ते में रोक लिया। अनुज ने कोई बात किए बगैर ही अमित पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। अमित के घर के बाहर हुई इस घटना के बाद जब गोलियों की आवाज अमित की पत्नी अनीता ने सुनी तो वह घर से बाहर आ गयी। पत्नी के अनुसार गोली लगने के बाद अमित ने जोर-जोर से चिल्लाकर बताया कि उसे अनुज ने गोली मार दी।
पहली गोली अमित की कमर में लगी थी अभी वे लोग अमित को संभाल पाते की अनुज ने दूसरी गोली अमित के सीने में मार दी। अमित की मौके पर ही मौत हो गयी। गोली मारने के बाद अनुज मौके से फरार हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पूछतांछ के दौरान अमित की पत्नी ने बताया कि अनुज नाम के व्यक्ति ने उसक पति को गोली मारी है। पुलिस ने मामला दर्र्जकर अनुज की तलाश करनी शुरू कर दी। उधर स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में प्रदर्शन कर अनुज की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications