ओसामा की मौत का बदला: पाक में आत्मघाती हमला, 95 मरे

तालिबान के दो आत्मघाती लड़ाकों ने मिलिट्री ट्रेनिंग कैम्प के बाहर पहुंच कर खुद को बम से उड़ा लिया, जिसके चलते आस-पास मौजूद लोगों में 80 लोग मारे गये। इनमें ज्यादातर पाकिस्तानी सेना के जवान थे। ये जवान फ्रंटियर कॉस्टेबुलरी फोर्स के थे।
प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक पहला आत्मघाती हमलावर वहां तेज़ रफ्तार मोटरसाइकिल से घुसा और मेन गेट के पास खुद को उड़ा लिया। यह जगह पेशावर से 35 किलोमीटर की दूरी पर है। आठ मिनट के बाद दूसरा आत्मघाती हमला वर मौके पर पहुंचा और विस्फोट किया।
इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान के प्रवक्ता अहसानुल्ला अहसान ने मीडिया को एक पत्र भेजा जिसमें कहा गया कि यह उनके आका ओसामा बिन लादेन की हत्या का पहला बदला है। अब पाकिस्तान में इससे भी बड़े हमले पाकिस्तान पर होंगे।












Click it and Unblock the Notifications