महंगाई डायन- पेट्रोल के दाम में 5 रुपए की वृद्धि

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, रिलायंस पेट्रोलियम समेत अन्य सभी कंपनियों ने शनिवार की शाम एक मत होकर फैसला किया है। यह फैसला केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय से हुई वार्ता के बाद लिया गया।
गौरतलब है कि विश्व बाजार में कच्चे तेल के दाम इस समय आसमान छू रहे हैं, जिस वजह से घरेलू तेल कंपनियों को भारी घाटा सहना पड़ रहा है। इसे देखते हुए तेल कंपनियां पिछले लम्बे समय से दाम बढ़ाने के लिए सरकार पर दबाव बना रही थीं।
नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में 58.37 से बढ़कर 63.37 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। कोलकाता में 62.50 पैसे से बढ़कर 67.50 रुपए, मुंबई में 65.08 से बढ़कर 68.08 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में 61.93 से बढ़कर 66.93 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही रसोई गैस, केरोसीन (मिट्टी के तेल) और डीजल के दाम भी बढ़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications