रायबरेली में ग्रामीण महिलाओं से मिलीं सोनिया

रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर आयी सोनिया गांधी ने राजीव गांधी कन्या सशक्तिकरण योजना के तहत 'सबला' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है और उनके विकास के बिना समाज और देश की तरक्की की कल्पना करना भी मुश्किल है। लड़कियों को आगे आकर अपने अधिकारों के लिए नेतृत्व के गुण विकसित करने चाहिए और देश का विकास सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कम लिंग अनुपात समाज में महिलाओं की स्थिति दर्शाता है।
सोनिया गांधी ने कहा कि पुरूष और महिलाओं के बीच भेद-भाव को हटाया जाना चाहिए और समय की मांग है कि महिलाओं को पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहिए। महिलाओं की स्थिति से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि मैं इस बात से वाकिफ हूं कि शिक्षा और सामाजिक जागरूकता नहीं होने के कारण महिलाओं का जीवन संघर्ष से भरा है। हमें इसे समाप्त करना होगा और महिलाओं की पूर्ण क्षमता और सृजनात्मकता का इस्तेमाल करना होगा।
उन्होंने कहा कि अगर महिला आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार में ही निर्णय लेने में भागीदारी निभाने लगे तो स्थिति बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार ने कानून बनाने और महिलाओं का स्तर उठाने के लिए योजनाओं को शुरू करने सहित अनेक कदम उठाए हैं। संप्रग अध्यक्ष ने कहा, कि समाज का आधार और अस्तित्व महिलाओं के कारण है और उन्हें मौका दिया जाना चाहिए ताकि उनकी छिपी हुई प्रतिभा सामने आ सके।
श्रीमती गांधी ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्हें विपरीत परिस्थितियों में खड़े होना सी आना चाहिए ताकि उनकी मौजूदगी को महसूस किया जा सके। ग्रामीण भारत में महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके योगदान को देभते हुए उनके मानदेय को दोगुना कर दिया गया है।
सोनिया ने सबला योजना के बारे में कहा, हालांकि इसे देश के 200 जिलों में शुरू किया गया था लेकिन इसके प्रति उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए जल्द ही इसे देश भर में लागू किया जाएगा। सबला योजना में शामिल होने वाली दो लड़कियां, प्रिया और रिजवाना उस समय र्सु िायों में आ गईं जब उन्होंने सोनिया गांधी के साथ आज मंच साझा किया।
सोनिया गांधी ने अपने भाषण में इन दोनों लड़कियों का जिक्र किया और उन्हें स्मृति चिह्न देने से पहले उनके साहस की प्रशंसा की। राज्य के दो दिवसीय दौरे के दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। उनका लालगंज स्थित रेल कोच फैक्ट्री भी जाने का कार्यक्रम है।












Click it and Unblock the Notifications