राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार युवक

असलहा लेकर राहुल के पास पहुंचने वाले युवक के बारे में पुलिस व उनके सुरक्षा गार्ड अभी कोई सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं लेकिन इस प्रकार राहुल गांधी के पास हथियार लेकर पहुंच जाने की घटना ने सुरक्षा कर्मियों को सकते में डाल दिया है। उत्तर प्रदेश कासना थानान्तर्गत किसानों के बीच खड़े राहुल गांधी के पास पहुंचने की फिराक में एक बीस वर्षीय युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया। युवक राहुल गांधी के पास उस वक्त पहुंचने की कोशिश कर रहा था जबकि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर भटटा पारसौल से बाहर ले जाने का प्रयास कर रही थी।
उसी वक्त युवक भीड़ में घुस गया और राहुल गांधी के निकट पहुंचने की कोशिश करने लगा। सूत्रों का कहना है कि इसी दौरान राहुल की सुरक्षा में लगे विशेष सुरक्षा समूह (एपीजी) के कमाण्डो की नजर उस पर पड़ी। कमाण्डो ने उसे पकड़ लिया और दूर लाकर उसकी तलाशी ली। युवक के पास से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई।
युवक को कासना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक से पूछतांछ के बाद उसे एसपीजी को सौंप दिया। पुलिस युवक के नाम को गुप्त रखे है तथा पुलिस का बयान है कि युवक की पहचान नहीं की जा सकी है। ज्ञात हो कि राहुल उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए राज्य सरकार की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के खिलाफ प्रदर्शनरत किसानों के समर्थन में उत्तर प्रदेश ग्रेटर नोएडा के भट्टा पारसौल गांव पहुंचे थे। बुधवार की देर रात सरकारी आदेश पर धारा 151 के उल्लघन के कारण पुलिस उन्हें गिरफ्ता किया था। गिरफ्तार राहुल को गांव से कासना पुलिस स्टेलशन लाया गया। इसी दौरान राहुल के आसपास मौजूद भीड़ में यह युवक भी घुस आया था। फिलहाल पुलिस व एसपीजी के कमाण्डो उससे पूछतांछ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications