भूमि अधिग्रहण पर भाजपा ने भी पकड़ी कांग्रेस की राह

भाजपा ने इसे अलोकतांत्रिक करार देते हुए इसके विरुद्ध कल प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर उपवास और धरने की घोषणा की है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने इसे कांग्रेस से अलग बताते हुए कहा कि गाजियाबाद में राजनाथ सिंह ने बहुत पहले ही भ्रष्टाचार के विरोध में अनशन पर बैठने की घोषणा की थी और आज जिस तरह से उन्हें और उनके साथ धरने पर बैठे वरिष्ठ पार्टी नेता अरुण जेटली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी तथा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया वह लोकतंत्र का गला घोटने के समान है।
उन्होंने प्रदेश की मुख्यमंत्री पर लोकतंत्र का गला घोंटने का भी आरोप लगाया। श्री पाठक ने कहा कि पार्टी किसानों के हित के समर्थन में और भ्रष्टाचार के विरोध में अपना संघर्ष जारी रखेगी और गुरूवार को गाजियाबाद में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता सुबह दस बजे से रात दस बजे तक उपवास रखेंगे और धरने पर बैठेंगे।












Click it and Unblock the Notifications