उत्तर प्रदेश : रीता बहुगुणा जोशी गिरफ्तार, प्रमोद तिवारी नजर बंद

वहीं इलाहाबाद से भी खबर है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी को नजरबंद कर लिया गया है। जबकि वाराणसी में भी कांग्रेस दफ्तर के सामने तोड़-फोड़ हुई है और पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया है।
आपको बता दें बुधवार रात को एक नाटकीय क्रम में राहुल गांधी को गिरफ्तार किया गया था, वो भट्टा परसौल गांव में धरना दे रहे थे। थोड़ी देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। जिसके बाद रीता बहुगुणा जोशी ने ऐलान किया था कि उनकी पार्टी आज यानी गुरूवार को पूरे प्रदेश में चक्का जाम करेगी।












Click it and Unblock the Notifications