मायावती बोलीं- राहुल गांधी 'युवराज' नहीं ड्रामेबाज़
राजधानी में प्रेस वार्ता करते हुए मायावती ने कहा, "उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने का समय अब लगभग एक साल का बचा है। और गत चार वर्षों के दौरान हमारी पार्टी की सरकार ने कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण एवं विकास व जनहित के मामले में प्रदेश की जनता को जो बेहतरीन परिणाम दिये हैं, जिनके बारे में विस्तार से चर्चा मैं कल करूंगी। लेकिन उससे यहां कांग्रेस, भाजपा, सपा व अन्य सभी पार्टियों की नींद उड़ी हुई है।"
माया ने कहा ऐसी स्थिति में जब इन विरोधी पार्टियों के पास कोई ठोस मुद्दे हमारी सरकार को तोड़ने के लिए नहीं बचे हैं। तो ये पार्टियां झूठ व अफॅवाओं का सहारा लेकर प्रदेश की जनता को बरगला कर कानून व्यवस्था को खराब करने में लगे हुए हैं। ग्रेटर नोएडा में जीता जागता मामला है। जिस मामले के बारे में मेरे कैबिनेट सचिव ने पहले कई जानकारियां दी गई है। उसके बाद भी भट्टा परसौल मामले को जबरन किसानों के मुआवजे से जोड़ कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। षढ़यंत्र के तहत यमुना व गंगा एक्सप्रेस वे के लिए कंपनियों को दी गई है- इस प्रकार का प्रचार गलत एवं झूठा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज की उनके घर में चल नहीं रही है। इसलिए वे ओछी राजनीति और ड्रामा कर रहे हैं। अगर उन्हें किसानों की ज्यादा परवाह है, तो मुआवजा नीति को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनायें। मायावती ने कहा हमने इस मामले पर केंद्र सरकार को कई पत्र लिखे, लेकिन उधर से कोई उत्तर नहीं आया। हमने खुद एक नीति तैयार की और उसके तहत किसानों की जमीनें ली जा रही हैं। विरोधी पार्टियां जिस नीति को बनाने की बात कर रही हैं। वो प्रदेश नहीं बल्कि केंद्र सरकार बनायेगी।
राहुल को अगर किसानों की इतनी ही ज्यादा चिंता है, तो वो रायबरेली जायें, जहां रेल कोच फैक्ट्री के लिए अधीग्रहित जमीन पर किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिला है।













Click it and Unblock the Notifications