50 इंडियाज़ मोस्‍ट वांटेड की लिस्‍ट में 20 'डी कंपनी' के गुर्गे

Dawood Ibrahim
दिल्‍ली। पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाते हुए भारत ने 50 वांछित भगोड़ों की एक सूची जारी की है जिसमें लश्कर के संस्थापक हाफ़िज़ सईद और दाऊद इब्राहिम के नाम शिर्ष पर है। अगर लादेन के बाद सबसे मोस्‍टवांटेड अपराधियों की बात करें तो दाऊद इब्राहिम का नाम ही आता है। भारत ने पाकिस्तान से जिन 50 आतंकवादियों को सौंपने की मांग की है, उनमें दाऊद सहित उसके गैंग के ही 20 लोग शामिल हैं। हालांकि पाकिस्तान को सौंपी इस लिस्ट में सबसे ऊपर लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज सईद है। लेकिन सूत्रों की मानें तो यह लिस्‍ट वरीयता क्रम में नहीं बनाई गई है।

पाकिस्‍तान को जो सूची सौंपी गई है उसमें दाऊद इब्राहिम के अलावा टाइगर मेमन, छोटा शकील, अनीस इब्राहिम कास्कर सहित उसके गैंग के कुल 20 लोग शामिल हैं। इनमें 19 भारतीय नागरिक हैं, जिनके खिलाफ 1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों के तुरंत बाद मामला दर्ज किया गया था। इसमें शामिल एक मात्र पाकिस्तानी नागरिक है आफताब बटकी, जो बाद में इस गैंग के साथ जुड़ा। इसके खिलाफ 2002 में नकली भारतीय नोट का कारोबार करने का मामला दर्ज किया गया।

इतना ही नहीं सौंपी गई सूची में सभी आतंकियों की तस्‍वीरे भी है। सभी के खिलाफ दर्ज किए गये मामलों और इंटरपोल की ओर से जारी रेड कार्नर नोटिस का ब्‍योरा भी दिया गया है। हालांकि सूची में सबसे ऊपर मुंबई हमले के मास्टर माइंड और लश्कर के संस्थापक हाफिज सईद का नाम है। लिस्ट में इसके बाद के भी छह नाम 26/11 मामले के आरोपियों के ही हैं। इनमें साजिद माजिद, सैयद अब्दुर रहमान पाशा, मेजर इकबाल, इलियास कश्मीरी, राशिद अब्दुल्ला और मेजर समीर अली के नाम हैं।

26/11 ताजा मामला होने की वजह से स्वाभाविक रूप से सबसे पहले इन्हीं लोगों के नाम लिस्ट में डाले गए हैं। मगर भारत के लिए दाऊद इब्राहिम और उसका पूरा गिरोह भी उतना ही अहम है। ये कहते हैं कि भले ही जैश-ए-मोहम्मद के मौलाना मसूद अजहर और हिजबुल मुजाहिदीन के सलाउद्दीन का नाम 28वें और 29वें नंबर पर हो, लेकिन वह भी हमारी प्राथमिकता के लिहाज से उतने ही महत्वपूर्ण हैं। यह सूची भारत ने दोनों देशों के गृह सचिवों की पिछली मुलाकात के दौरान पाकिस्तान को सौंपी थी। इसमें आइसी 814 विमान अपहरण मामले के छह आरोपियों के अलावा चार सिख आतंकवादियों के नाम भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+