अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद ने ही बनवाया था लादेन का बंगला!

कई मीडिया रिपोर्टों में यहां तक दावा किया गया है कि एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन की हवेली को बनाने में दाऊद की कंपनी ने मदद की थी। खुफिया एजेंसियों की मानें तो दाऊद की यह सफारी कंस्ट्रक्शन कंपनी ऐबटाबाद में भी कुछ सालों से टाउनशिप विकसित करने का काम कर रही है। इसके अलावा कराची, पेशावर, इसलामाबाद, लाहौर और रावलपिंडी में भी दाऊद की कंस्ट्रक्शन कंपनी ने कई टाउनशिप बनाई हैं। इसलामाबाद से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पाकिस्तान के जाने-माने हिल स्टेशन मरी में दाऊद इब्राहिम का एक फार्म हाउस भी है।
ओसामा बिन लादेन के इलाके में भी है दाऊद का एक बंगला
अंडरवर्ल्ड के सूत्रों के अनुसार कराची के अलावा ऐबटाबाद में भी दाऊद का एक शानदार बंगला है। पाकिस्तान के मीडिया में छपी खबरों के अनुसार आईएसआई ने दाऊद की कंस्ट्रक्शन कंपनी की मदद अल-कायदा प्रमुख लादेन की हवेली को बनाने में भी ली थी। ओसामा की हवेली की बुलेट प्रूफ खिड़कियां और मजबूत चारदीवारी बनाने में इस्तेमाल किया गया कच्चा सामान दाऊद की कंस्ट्रक्शन कंपनी ने ही मुहैया कराया था। मालूम हो कि पाकिस्तान के गृह मंत्री ने हाल में दाऊद के अपने मुल्क में छिपे होने से साफ इनकार कर दिया था।
लेकिन भारत ने उनके इस इनकार को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि पाकिस्तान में दाऊद के एक नहीं, बल्कि कई बंगले हैं। दरअसल पाकिस्तान की सेना और वहां की खुफिया एजेंसी आईएसआई एक लंबे अरसे से दाऊद इब्राहिम को अपने यहां शरण दिए हुए है और दाऊद के माध्यम से वह भारत के खिलाफ कई षड्यत्रों को अंजाम देती रही है।












Click it and Unblock the Notifications