आईएएस परीक्षा में रहा तमिलनाडु का दबदबा

इस साल शीर्ष 10 सफल प्रतिभागियों में चार तमिलनाडु से हैं। तमिलनाडु के केंद्रीय सुरक्षा अधिकारी आर वी वरुण तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष अभ्यर्थियों में वो शीर्ष पर रहे। वहीं इसी राज्य से अभिराम संकरन चौथे स्थान पर और अरविंद आठवें स्थान पर रहे। 2010 की परीक्षा में कुल 920 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जिनमें 717 पुरुष और 203 महिलाएं हैं।
शीर्ष 25 अभ्यर्थियों में से 15 इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं। पांच मेडिकल और पांच कॉमर्स, मैनेजमेंट व अन्य विषयों से हैं। इस साल कुल 547,698 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिनमे से 269,036 लोग प्रारंभिक परीक्षा में बैठे, जो 23 मई 2010 को आयोजित की गई थी।
आईएएस टॉपर दिव्यदर्शिनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें खुद पर विश्वास था कि शीर्ष 100 में उनका नाम होगा, लेकिन टॉप करूंगी यह नहीं पता था। प्रियदर्शिनी ने डा. अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय चेन्नई से स्नातक किया। यह आईएएस में उनका तीसरा एटेंप्ट था। मध्यमवर्गीय परीवार की दिव्यदर्शिनी का भाई मर्चेंट नेवी में है और बहन बेंगलुरू की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। उनके घर में कोई भी सरकारी सेवा में नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications