छत्तीसगढ़: बारातियों की रास्तें में मौत से हुई मुलाकात, 10 मरे
रांची।
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में बरातियों से भरी ट्रक और सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी ट्रक की आमने सामने की भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि ट्रक में सवार 10 बरातियों की मौके पर मौत हो गई जबकि लगभग 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये पास के अस्पताल में भर्ती कराते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। id="toptextpromo">इस
दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन की ओर से प्रत्येक मृतक परिवार के लोगों को 50-50 हजार रुपए व घायलों को 25-25 हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरुद ब्लाक के ग्राम चोरभट्टी से बाराती से भरा हुआ ट्रक अभनपुर ब्लाक के ग्राम राखी से आ रहा था। इसी दौरान दोपहर 2 id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>बजे
के आसपास एक अन्य ट्रक से बाराती ट्रक का भिड़ंत हो गई। भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के सामने हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और 10 बारातियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा 25 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन की ओर से मृतक परिवारों को 50-50 हजार रुपए आर्थिक सहायत राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है। वहीं घायलों को 15-15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।











Click it and Unblock the Notifications