मायावती को हटाने की मांग कर रहे राजनाथ सिंह गिरफ्तार

Rajnath Singh
गाजियाबाद। उत्‍तर प्रदेश की धर्ती सिर्फ 44 डिग्री तापमान में ही नहीं, बल्कि राजनीतिक गर्मी में भी तप रही है। कांग्रेस एक तरफ जहां पूरे प्रदेश में चक्‍का जाम व प्रदर्शन कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता राजनाथ सिंह सुबह राज्‍य सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठ गये। राजनाथ मायावती को मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा देने की मांग कर रहे थे। लकिन यह मांग माया को रास नहीं आयी और उन्‍होंने पुलिस भेजकर राजनाथ को गिरफ्तार करवा लिया।

राजनाथ की गिरफ्तारी दो बजे के करीब धरना स्‍थल से हुई। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व किसान भी मौके पर मौजूद थे। राजनाथ की यह गिरफ्तारी साफ दर्शा रही है कि वो भी कांग्रेस की राह पर चल पड़ी है। इस गिरफ्तारी से यह भी लगभग स्‍पष्‍ट होता दिख रहा है कि आज अगर कांग्रेस पूरे राज्‍य में प्रदर्शन कर रही है, तो कल भाजपा करेगी। कुल मिलाकर इस राजनीतिक दौड़ में भाजपा, कांग्रेस व समाजवादी पार्टी तीनों एक दूसरे को धकेल कर आगे जाना चाहती हैं।

गौरतलब है कि भट्टा परसौल गांव में किसानों की जमीन अधीग्रहण मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। भाजपा का कहना है कि यूपी सरकार को भूमि अधीग्रहण पर तब तक के लिए रोक लगा देनी चाहिए, जब तक केंद्र में भूमि अधीग्रहण विधेयक पास नहीं हो जाता। यही नहीं उन्‍होंने किसानों पर गोलीबारी की घटना की कड़ी निंदा करते हुए मायावती के इस्‍तीफे की मांग भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+