उत्‍तर प्रदेश: परिवार के तीन लोगों की गला रेत कर हत्‍या

Murder
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश का मथुरा जिला खून के रंग से लाल हो गया। एक ही परिवार को तीन सदस्‍यों की धारदार हथियार से गला रेत की निर्मम हत्‍या कर दी गई। मरने वालों में दो महिलाएं शामिल हैं। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार घटना जनपद के शहर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में हुई। पेशे सर्राफा व्‍यपसायी मुकेश कुमार(28) और उनकी पत्‍नी (25) व उनकी मां उर्मिला(60) की उन्हीं के घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार हत्या किन लोगों ने और किस मकसद से की यह अब तक साफ नहीं हो पाया है।

पुलिस ने बताया कि घर से र्दुगंध आने पर प़डोसियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, तभी इस घटना का पता चल पाया। पुलिस का कहना है कि हत्‍या कुछ दिन पूर्व की गई है। गला रेतने से पहले हत्यारे ने उनके सिर पर किसी भारी चीज से लगातार कई वार किये हैं। पुलिस घटना के पीछे रंजिश का होना मान रही है। पुलिस का कहना है कि घटनास्‍थल को देखकर ऐसा साफ लग रहा है कि हत्‍या के पीछे लूट मकसद नहीं थी क्‍योंकि घर का सारा सामान अपनी जगह पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+