अमेरिकी हमले से बच निकला लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन

मालूम हो कि हम्जा लादेन के आतंक का वारिस बताया जाता है। आपको इस बात की तो जानकारी होगी ही कि 1 मई 2011 को जब पूरा पाकिस्तान सो रहा था तो अमेरिका की सील्स ने एबटाबाद में दुनिया के सबसे बड़े आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को मार गिराया। पूरी दुनिया में यह खबर फैल गई कि ओसामा बिन लादेन मारा गया। मगर उसके थोड़ी देर बाद ही लोगों को उसके बेटे का ख्याल आया और चर्चाएं गर्म हो गई। परिणाम जो सामने आया उससे पता चला कि ओसामा का बेटा और आतंक के सम्राज्य का युवराज अभी जिंदा है।
मालूम हो कि हमजा ओसामा बिन लादेन का सबसे छोटा बेटा है। ऐसा कहा जाता है कि वह अपने सारे बेटों में हमजा को बहुत मानता था। हमजा ओसामा बिन लादेन की पत्नी खैरिया सबर का बेटा है। महज 19 साल के हमजा को ओसामा की आतंकी विरासत का वारिस बताया जाता है। पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले से एक अमेरिकी चैनल ने दावा किया है कि वो उस रात उसी हवेली में मौजूद था जहां लादेन मारा गया। हालांकि हमजा कहां है ये कह पाना मुश्किल है लेकिन ये तय है कि हमजा लादेन बेहद शातिर है।
इसीलिए अगर वो अमेरिकी गिरफ्त से बच निकला है तो ये पूरी तरह मुमकिन है क्योंकि बेहद छोटी उम्र से ही वो आतंक की ट्रेनिंग ले रहा है। हमजा बिन लादेन का नाम सबसे पहले आज से चार साल पहले आया था। जब पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री के कत्ल में उसकी तरफ भी उंगली उठी थी। बताया जा रहा है कि जिस वक्त सील्स ने एबटाबाद की लादेन हवेली पर धावा बोला उस वक्त ओसामा की तीन बीवियों और कई बच्चों के अलावा हमजा भी वहां मौजूद था। सील्स के हमले में लादेन और उसका एक बड़ा बेटा खालिद मारा गया और बाकि लोगों को सील्स ने कब्जे में ले लिया लेकिन हमजा वहां से बच निकला। खबर है कि पाकिस्तानी हिरासत में मौजूद ओसामा की पत्नियों ने भी इस खबर पर मुहर लगा दी है।
हालांकि हमजा कहां है ये कह पाना मुश्किल है लेकिन ये तय है कि हमजा लादेन बेहद शातिर है। इसीलिए अगर वो अमेरिकी गिरफ्त से बच निकला है तो ये पूरी तरह मुमकिन है क्योंकि बेहद छोटी उम्र से ही वो आतंक की ट्रेनिंग ले रहा है। हमजा बिन लादेन का नाम सबसे पहले आज से चार साल पहले आया था। जब पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री के कत्ल में उसकी तरफ भी उंगली उठी थी। हमजा यहीं नहीं रुका बल्कि साल 2005 में लंदन धमाकों की तीसरी बरसी पर फिर से उसकी आवाज गूंजी जिसमें वो अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और डेनमार्क की तबाही का पैगाम देता सुनाई पड़ा। अब जबकि ये माना जा रहा है कि हमजा जिंदा है तो क्या अब वो होगा आतंका का नया लादेन। जवाब भविष्य में छिपा है।












Click it and Unblock the Notifications