नवी मुंबई के समुद्री पोर्ट पर आग, 1 की मौत

यह आग दोपहर करीब 1 बजे लगी। आग लगने के करीब बीस मिनट के अंदर फायर ब्रिगेड के वाहन पहुंचे। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक एक व्यक्ति आग में झुलस कर मर गया। वहीं 24 अन्य घायल हो गये। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाया जा चुका था।
यह साधारण आग नहीं है, क्योंकि आस-पास रखे कंटेनर्स में ज्वलनशील केमिकल पदार्थ रखे थे। इससे पहले कि आग अन्य कंटेनर्स तक पहुंचती उस पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड के अधिकारी का कहना है कि रात भर कूलिंग का काम जारी रखा जायेगा, क्योंकि पदार्थों में प्रतिक्रिया होने व आग लगने का खतरा बना हुआ है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। मौके पर जाने की अनुमति किसी को नहीं दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications