पाकिस्तान को अब बताना ही होगा की कहां है दाऊद?

इसी तरह मुंबई हमले के जांचकर्ताओं के मुताबिक हमलावरों के पास से जो ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) उपकरण बरामद हुए थे, उसके खोल कराची में उनके कंट्रोल रूम में बरामद हुए खोल से पूरी तरह मिल रहे हैं। अब यह सुबूत भी पाकिस्तान को सौंपा जाएगा। मालूम हो कि भारतीय खुफिया एजेंसियों के अनुसार ओसामा बिन लादेन के खिलाफ कार्रवाई के बाद दाऊद ने अपने करीबी छोटा शकील के साथ कराची छोड़ दिया है।
अब वह सऊदी अरब में है। हालांकि दाऊद का परिवार अभी भी कराची में ही रह रहा है। दाऊद इंटरपोल की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी है। खुफिया सूत्रों के अनुसार दाऊद ने अपना बेस भी पाकिस्तान से बदलकर कहीं ओर शिफ्ट कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications