भ्रष्टाचारियों को केन्द्र का संरक्षण: गोविन्दाचार्य

राष्ट्रवादी मोर्चा के संरक्षक के.एन.गोविन्दाचार्य एक दिन का उपवास रखकर लोगों के सामने अपनी बातें उजागर कीं। हालांकि दूसरी ओर मोर्चा के पदाधिकारियों ने मोर्चा से उनके निष्कासन की घोषणा कर दी। बावजूद इसके इन बातों को दरकिनार करते हुए उन्होंने केन्द्र सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार पर भ्रष्टाचारियों को बचाने की कोशिश कर रही है। विदेशी बैंकों में जमा काले धन के विषय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि काला धन वापस लाने का मामला और भ्रष्टाचार का अंत विकट चुनौतियां हैं।
उन्होंने गरीब परस्त राजनीति के लिए सत्ता में आवश्यक बदलाव की जरूरत पर भी बल दिया। श्री गोविन्दाचार्य ने कहा कि हसन अली और हथियारों के अन्तर्राष्ट्रीय सौदागर अदनान खगोसी के संबंधों का खुलासा हो चुका है और जनता सरकार से प्रश्न करेगी। गोविन्दाचार्य ने कहा कि सत्ता गरीबों के लिए होती है लेकिन आज की सत्ता राजनीति जनता को छोड़ पहुंच वालों की फिक्रमंद हो गई है। उन्होंने घोषणा की कि राष्ट्रवादी मोर्चा चार जून से बाबा रामदेव के आंदोलन को समर्थन देगा।
श्री गोविन्दाचार्य ने दावा किया कि इस आन्दोलन की आंच से सम्पूर्ण सत्ता में बदलाव आ जाएगा। गोविन्दाचार्य ने चारबाग में पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जिसके उपरान्त वे धरनास्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार पटेल, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। धरने पर उनका साथ देने वालों में भारी संख्या में लोगों के अतिरिक्त प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक ईश्वर चन्द्र द्विवेदी व पूर्व एमएलसी रामाशीष राय भी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications