अमर सिंह और सीडी...चोली दामन का साथ

Amar Singh
नई दिल्ली। एक बार फिर से पूर्व सपा नेता अमर सिंह सुर्खियों में आ गये है, वजह एक बार फिर से वो ही सीडी... लगता है अमर सिंह और सीडी दोनों का चोली-दामन का साथ है। जब-जब जनाब बोलते हैं तब-तब एक सीडी प्रकरण सामने आ जाता है और ना चाहते हुए भी अमर सिंह सुर्खियों में आ जाते हैं। गौरतलब है कि सुप्रीमकोर्ट ने अब से थोड़ी देर पहले अपने फैसले में कहा है कि अमर सिंह की वो सीडी जो कि 2006 में रिकार्ड की गई थी जिसमें वो अभिनेताओं और देश की नामी-गिरामी हस्तियों से बात करते पाये गये हैं, उसे सार्वजिनक किया जा सकता है।

मीडिया में ये खबर आते ही एक भूचाल आ गया,हर न्यूज चैनल पर बस अमर सिंह छा गये। क्या करें जनाब की शख्सियत ही कुछ ऐसी है, वो जो बोलते हैं खबर बन जाती है। इस सीडी को छोड़ दें और चंद रोज पहले की बात करें तो एक और सीडी के चलते अमर सिंह की अमर वाणी लोगों के घर पहुंच गई थी और एक बार फिर से अमर सिंह मेन स्ट्रीम में आ गये थे।

हुआ य़ूं था कि कि लोकपाल पिधेयक बनाने वाले पैनल की मीटिंग होने वाली थी जिसके ठीक एक दिन पहले मीडिया में एक सीडी आती है जिसमें आवाज बतायी जाती है कि सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह की, अमर सिंह की और शांति भूषण की। बस भूचाल तो आना ही था, काफी लंबे अरसे से बीमार चल रहे अमर सिंह प्रेस वार्ता करने लग जाते है और अपनी सफाई पेश करते हैं।

कुछ शायराना अंदाज में तो कुछ बॉलीवुड की मशहूर फिल्मों के डॉयलॉग बोलकर अमर सिंह यकायक लाईम लाईट में आ जाते हैं। जिसके पीछे कोई और नहीं बल्कि सीडी का ही हाथ होता है। क्या करें जनाब को बोलने की आदत जो है सो वो कहीं भी कुछ भी कभी भी बोलने लग जाते हैं। जिसके चलते उनकी बातें रिकार्ड कर ली जाती है और सीडी के रूप में मार्केट में आ जाती है। खैर कोर्ट के इस फैसले के बाद हर किसी को इंतजार है अमर सिंह की अमर वाणी का, जो उनकी सफाई के रूप में लोगों के सामने आयेगी। देखना दिलचस्प होगा कि अमर मुख से इस बार कौन से तीर बाहर आते है और वो किसको घायल करते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+