भोपाल: सड़क ही नहीं कैंपस के अंदर भी हेलमेट अनिवार्य

शहर के उच्च शिक्षा विभाग ने सभी डिग्री कॉलेजों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट कॉलेजों, पॉलीटेक्निक संस्थानों, आईटीआई, और विश्वविद्यालयों को सर्कुलर जारी किया है कि उनके छात्र जहां भी मोटरसाइकिल या स्कूटर से जायें, हेलमेट जरूर पहने।
उच्च शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि यदि छात्रों ने इस नियम का पालन नहीं किया तो संबंधित कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। श्री शर्मा का मानना है कि शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के चलते छात्रों के बीच हेलमेट को अनिवार्य करना जरूरी हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications