लादेन की मौत दाऊद को दे गई सुरक्षित जिंदगी

पाकिस्तान अपनी आर्मी की मदद से दाऊद के घर और आसपास हाई फ्रीक्वेंसी वाले इलेक्ट्रानिक कटर्स लगाए गए हैं। इन कटर्स की खासीयत यह है कि यह किसी भी खुफिया उपकरण को निष्क्रिय कर देते हैं। हिन्दी न्यूज चैनल आईबीएन 7 से प्राप्त जानकारी के अनुसार दाऊद के घर के आसपास रहने वाले लोग ही उस रास्ते से आ जा सकते हैं।
दाउद के घर से फोन कॉल्स आईएसआई के सर्विलांस पर है। हथियारबंद 40 पुलिसकर्मियों पठानी वेशभूषा में दाऊद की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। पाकिस्तान को डर है कि लादेन की मौत के बाद अगर दाऊद के दुश्मनों ने उसका काम तमाम कर दिया तो वो एक बार फिर दुनिया के सामने बेनकाब हो जाएगा। मालूम हो कि पाकिस्तान अब तक भारत के दावे को झुठलाने की कोशिश करता रहा है कि दाऊद कराची में सुरक्षित ढंग से रह रहा है।
दाऊद की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नेपाल से पाकिस्तान के लिए जारी होने वाले वीजा पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। मुंबई में मौजूद अंडरवर्ल्ड के लोग पाकिस्तान जाने के लिए नेपाल के रूट का ही इस्तेमाल करते हैं। पाकिस्तान को डर है कि दाऊद का कोई दुश्मन भी इसी रूट से पहुंचकर दाऊद को ठिकाने लगा सकता है।
छोटा राजन कर चुका है दाउद पर 7 बार जानलेवा हमला
दाऊद की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान इस लिये इतना परेशान है कि दाऊद का सबसे बड़ा दुश्मन छोटा राजन अपने गुर्गों से उसपर सात बार जानलेवा हमला करवा चुका है। पाकिस्तान में ऑपरेट करने वाले गैंगस्टर इजाज पठान से छोटा राजन के संपर्क बताए जाते हैं। बात सिर्फ इतनी ही नही हैं। उल्लेखनीय है कि दो महीने पहले दाऊद के दो करीबियों की भी कराची में हत्या हो चुकी है। पाकिस्तान में मौजूद दाऊद के दुश्मनों से भी उसकी जान को खतरा है। अगर वो दाऊद को मारने में सफल हो जाते हैं तो पाकिस्तान की पोल दुनिया के सामने फिर खुल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications