ग्रेटर नोएडा प्रकरण पर पर सर्वदलीय बैठक की मांग

भाजपा के उपाध्यक्ष और राज्य में पार्टी के चुनाव प्रभारी कलराज मिश्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसानों की जमीन अधिग्रहण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री मायावती किसानों का जमीन का मुआवजा तो आठ सौ रूपया प्रति वर्गमीटर दे रही हैं जबकि वह जमीन 18 हजार रूपया प्रति वर्गमीटर की दर से बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय हो रहा है, उन्हें उनकी जमीन की सही कीमत नहीं दी जा रही है और विरोध करने पर उन पर लाठियां बरसाईं जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के बजाय मुनाफाखोरों की तरह काम कर रही है।
श्री मिश्र इस मसले पर सर्वदलीय बैठक बुलाने पर जोर देते हुए कहा कि अब यह मसला सर्वदलीय बैठक के जरिए ही सुलझाया जाना चाहिए। किसी भी कीमत पर सरकार की मनमानी नहीं चलने दी जायेगी। उन्होंने अपील की कि भूमि अधिग्रहण विधेयक के संसद से पारित होने तक अधिग्रहण की प्रक्रिया पर रोक लगा देना चाहिए।
गौतमबुद्धनगर के नोएडा के पारसौल गांव में पिछले शनिवार को पुलिस और किसानों के बीच हुये संघर्ष और गोलीबारी में चार किसान मारे गये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और भू-माफिया किसानों की जमीन सस्ती दर पर ले रहे हैं और विरोध करने तथा मुआवजा मांगने पर किसानों को गोलियों से भूना जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यदि संयम से काम लिया होता तो परसाल गांव की घटना को रोका जा सकता था।
वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के नामो की घोषणा पर उन्होंने कहा कि पार्टी सही समय आने पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किये जायेंगे। उन्होंने एक बार फिर स्पष्टi किया कि खराब छवि अथवा आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों को भाजपा टिकट नहीं देगी।












Click it and Unblock the Notifications